लुधियाना के बस्ती जोधेवाल स्थित राहों रोड पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने 50 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ व्यक्ति के चेहरे पर गाड़ी का टायर गुजरा जिस कारण उसकी मौत हुई है। पता चला है कि हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है। देर रात असंख्य लोगों ने थाना मेहरबान के बाहर इक्ट्ठे होकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। चेहरे पर चोट आने के कारण टूटा दम
मृतक की पहचान मोहम्मद मुस्तकीम (50) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और लुधियाना में दर्जी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, देर रात मुस्तकीम राहों रोड पर काम से वापस घर जा रहा था, तभी तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। मृतक के चेहरे पर आई चोटें टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुस्तकीम के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत थाना मेहरबान की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया। हालांकि, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने देर रात शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के लिए उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया। थाना मेहरबान पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।