लुधियाना में नशे में धुत लड़के और लड़की का वीडियो सामने आया है। बस स्टैंड के पास दोनों नशे में इस कदर धुत थे कि उनसे चला नहीं जा रहा था। युवक अपना सिर झुकाकर खड़ा हो गया और युवती नशे में झूम रहती। इस दौरान लड़की अपना चेहरा छुपाती दिखी। ये वीडियो रविवार (12 अप्रैल) का बताया जा रहा है। 6 दिन पहले भी बस स्टैंड के पास का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लड़की और लड़का होटल के बाहर बीच सड़क में नशे में धुत होकर खड़े हैं। दोनों का खुद पर कोई काबू नहीं था। पहला वीडियो रायकोट के पशु प्रेमी ने और दूसरा वीडियो लुधियाना के एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। लोगों का कहना है कि ये लड़कियां नशा करने के लिए देह व्यापार करती हैं। वहीं, रविवार को पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया। थाना डिवीजन-5 के एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि जो युवक नशे की हालत में घूम रहा था, उसे पकड़कर नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कर दिया है। जबकि लड़की की तलाश की जा रही है। वीडियो में लड़के व लड़की की हरकतें सेकेंड टू सेकेंड जानिए… एक हफ्ते पहले सामने आए वीडियो में क्या दिख रहा एक सप्ताह पहले के वीडियो में लड़का व लड़की बस स्टैंड के सामने जिन गलियों में होटल हैं, उनमें दिख रहे हैं। लड़की ने ग्रीन कलर का टॉप व ब्लैक कलर की पेंट पहनी है। वहीं लड़के ने ग्रे कलर के कपड़े पहने हैं। युवक नशा में होने के कारण सिर झुकाकर सड़क पर खड़ा है। युवती उसे संभालने की कोशिश करती है। लेकिन वो भी धीरे-धीरे नीचे झुकने लगती है। वहीं एक व्यक्ति लड़की से कुछ बात करता हुआ दिख रहा है। मजीठिया बोले- यही है AAP का नशों के खिलाफ युद्ध अकाली दल के नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- लुधियाना के बस स्टैंड के पास एक युवक और एक युवती नशे में धुत होकर सड़कों पर गिरे पड़े हैं और सरकार अभी भी कागजों पर जीत के दावे कर रही है। नशे के आंकड़ों से खेलकर 90,000 गिरफ्तारियों के झूठे दावे करते हो फिर चिट्टा खुलेआम कैसे बिक रहा है? पंजाबियों को और कितना बेवकूफ बनाओगे? यह नशों के खिलाफ जंग नहीं यह आत्मसमर्पण है। आप नशा खत्म नहीं कर रहे, आप पंजाब के नौजवानों को खत्म कर रहे हैं। यही है आप का नशों के खिलाफ युद्ध। सिर्फ होर्डिंग्स और खंभों तक सीमित है मुहिम कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम सिर्फ होर्डिंग्स व खंभों तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर इसके दावे बिल्कुल विपरीत हैं। खैहरा ने लुधियाना बस स्टैंड के वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकांट पर पोस्ट किया है। उन्होंने बठिंडा में नशे के कारण सड़क पर गिरे युवक का वीडियो भी पोस्ट किया है। नशे के लिए करती हैं देह व्यापार बस स्टैंड के बाहर बड़ी संख्या में लड़कियां खड़ी रहती हैं। वो लोगों को वह इशारे करके बुलाती हैं। सड़क पर ही जिस्म की बोली लगती है। बड़ी संख्या में लड़कियां यहां कतारें बनाकर लड़कों के साथ खड़ी रहती हैं। कुछ लड़कियां नशे की पूर्ति के लिए जिस्मफरोशी करती हैं तो कुछ लड़कियां अय्याशी के लिए इस काम को कर रही हैं। बीच सड़क ही ग्राहकों के साथ डील की जाती है। होटलों में ले जाकर लोगों से करती लूटपाट कई बार तो बस से उतरे यात्रियों को ये लड़कियां बहला-फुसलाकर अपने साथ होटलों में ले जाती हैं और फिर उनसे लूटपाट करती हैं। कई बार तो सड़क पर हालात ऐसे बन जाते हैं कि ग्राहक को लेकर ये लड़कियां आपस में भिड़ तक जाती हैं। कई सीसीटीवी भी इस तरह के सामने आ चुके हैं। SHO बोले- पुलिस पार्टी रोज करती है पेट्रोलिंग थाना डिवीजन नंबर पांच के SHO इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह का कहना है कि बस स्टैंड के आसपास लगातार पेट्रोलिंग की जाती है। जिस व्यक्ति का यह वीडियो है, उसके खिलाफ 26 फरवरी को पुलिस कार्रवाई की गई थी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया था। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को नशा छुड़ाओ केंद्रों में भी छोड़ चुके हैं। अब कार्रवाई और तेज की जाएगी। ॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें…. बठिंडा में बीच सड़क युवक की लाश मिली, हाथ में सिरिंज लगी थी, हलचल न होने पर लोगों ने पुलिस बुलाई बठिंडा में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। सुबह जब राहगीर रोज की तरह सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो सड़क किनारे पड़ा हुआ था। शुरुआत में लोगों को लगा कि वह नशे की हालत में होगा और बेहोश पड़ा है, इसलिए उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। (पढ़ें पूरी खबर) दंपती के 5वें बेटे की नशे से मौत, अमृतसर में तोड़ा दम, मां बोली- मैं लुट गई, मुझसे अब पोता-पोती को पाला नहीं जाएगा
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में नशे ने एक ही परिवार के 5 बेटों की जिंदगी छीन ली। दंपती के 4 बेटों की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि 5वें बेटे ने भी आज अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक को सांस लेने में दिक्कत के बाद पहले कपूरथला के सिविल अस्पताल ले जाया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)