हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को भी जमकर हंगामा हुआ। गिरफ्तारी देने SP ऑफिस जा रहे पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि पुलिस की एक गाड़ी से उन्हें सब्जी मंडी पुल पर कुचलने का प्रयास किया। सादी वर्दी में एक पुलिसकर्मी ने उन पर वैपन तान दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिस की गाड़ी दुष्यंत चौटाला की एस्कॉर्ट गाड़ी के सामने खड़ी है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी हाथ में पिस्टल लेकर धमकाता हुआ दिख रहा है। जैसे ही दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला वहां पहुंचे, वह पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठ गया। दुष्यंत ने दौड़ते हुए गाड़ी पर चढ़कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिसवालों ने गाड़ी भगा ली। इसके बाद दुष्यंत की सिक्योरिटी ने उन्हें संभाला। तभी एक पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंचा, जिसे दिग्विजय चौटाला ने धक्का दे दिया। GJU विवाद पर हिसार पुलिस ने जजपा के युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला समेत कई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। 6 नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया। दोपहर बाद दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला ने एसपी सिद्धांत जैन से मुलाकात की। वापस आकर दुष्यंत ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे। हिसार SP ने दुष्यंत के आरोपों पर कहा- वीडियो में मारपीट जैसे चीजें नहीं दिख रहीं। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिसार में BNS की धारा 163 (पहले 144) लागू की गई है। पुलिसकर्मी से टकराव की 2 तस्वीरें… CIA इंचार्ज बोले- दुष्यंत के ड्राइवर ने गाड़ी भिड़ाने की कोशिश की CIA इंचार्ज पवन कुमार ने कहा- “दुष्यंत चौटाला जिस गाड़ी में बैठे थे, उसका ड्राइवर गलत तरीके से गाड़ी चला रहा था। उनकी गाड़ी कई बार उनसे टकराने से बची। वह बार-बार ओवरटेक कर रहे थे, जिससे जनता को भी नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने सिर्फ गाड़ी से उतरकर ड्राइवर को सही तरीके से गाड़ी चलाने के लिए कहा था। इतने में दुष्यंत चौटाला उतर आए और उनकी गाड़ी को पकड़ने का प्रयास किया। पुल पर जाम न लगे या विवाद न हो, इसलिए वे वहां से निकल गए। पवन कुमार ने यह भी बताया कि दिग्विजय चौटाला ने पुलिसकर्मी राजकुमार को धक्का दिया, जो वीडियो में दिख भी रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में वे अपने उच्च अधिकारियों से बात करके आगे की कार्रवाई करेंगे।” जानिए GJU में क्या हुआ था… VC ने कहा था- कुछ लोग गुंडागर्दी करने पहुंचे वहीं GJU के VC नरसी राम बिश्नोई ने कहा था कि पुलिस को समय रहते छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सूचना दे दी गई थी। सुरक्षा में कहीं न कहीं चूक हुर्ह है। प्रदर्शनकारियों को गेट के आगे आना था, मगर वह कार्यालय तक पहुंच गए। प्रदर्शन के नाम पर कुछ लोग गुंडागर्दी करने पहुंचे। कोई डिमांड तक वह देकर नहीं गए। जहां तक स्थान की बात है तो हमारे पहले से ही कार्यक्रम तय थे और हॉल बुक थे। इस बारे में छात्रों को पहले ही बता दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर 6 को गिरफ्तार किया उधर, शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में आपराधिक अतिचार, दंगा भड़काना, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, और लोक सेवक के कार्य में बाधा डालना जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही, छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। SP सिद्धांत जैन ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और पुलिस बल पर हमला करना गंभीर अपराध है। दुष्यंत चौटाला की अहम बातें… हंगामे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…