लुधियाना में पवेलियन मॉल नजदीक युवक से लूट:बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर छीनी हार्ले डेविडसन,17 दिन बाद FIR

लुधियाना में दिनदहाड़े युवक से बाइक लूटने की वारदात सामने आई है। घटना से करीब 17 दिन बाद थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस बदमाशों को तलाश में है। दो बदमाशों ने युवक को घेर कर उसका हार्ले डेविडसन बाइक छीन लिया। पवेलियन मॉल नजदीक छीना बाइक पीड़ित माधव गोयल निवासी गांधी नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल 2026 को वह अपनी हार्ले डेविडसन (मॉडल 2019, नंबर PB02DM5757) पर पवेलियन मॉल से सैशन चौक होते हुए अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। जबरन बाइक की चाबी निकाल दी गालियां और छीना बाइक आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर जबरन उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद बदमाश उसकी हार्ले डेविडसन लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता का करीब 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ धारा 304 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *