लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड:मरने से पहले वीडियो बनाया, 10 लोगों का नाम लिया; 20 दिन पहले ही मां का निधन हुआ

लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड कर लिया है। रात को उन्होंने जहर खाया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पास के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। यहां पर हालत सही न होने कारण परिवार उन्हें DMC अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने कहा कि उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने 10 लोगों का नाम लिया है। मृतक की पहचान रिंपी अनेजा के रूप में हुई है। वह 52 साल के थे और शहीद भगत सिंह नगर में उनकी कोठी थी। 20 दिन पहले ही उनकी मां का निधन हुआ था। सिविल अस्पताल में उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आज उनका पोस्टमॉर्टम सिविल अस्पताल में कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन से परेशान होकर यह कदम उठाया गया। सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसमें करीब 10 लोगों के नाम लिए। आरोप है कि ये लोग पैसों के लिए उन पर दबाव बना रहे थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। हालांकि, अभी वीडियो सामने नहीं आया है। क्या वीडियो बनेगी पुलिस जांच का सबसे बड़ा आधार?
पुलिस अब मृतक का मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। माना जा रहा है कि वीडियो और कॉल डिटेल्स से पूरे विवाद और दबाव की तस्वीर साफ हो सकती है। मौत के पीछे सिर्फ लेनदेन या कोई और वजह?
परिवार के मुताबिक 20 दिन पहले ही रिंपी अनेजा की मां का निधन हुआ था। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह निजी और आर्थिक दोनों तरह के तनाव से गुजर रहे थे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *