लुधियाना में बिजली मैकेनिक ने फंदा लगा दी जान:भाई बोला- 5 साल की कमाई खा गई गर्लफ्रेंड, सुसाइड नोट में जिक्र

लुधियाना जिले के थाना सराभा नगर क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम संबंधों में तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम सोहन सिंह (28) है। वह बिजली इलेक्ट्रिशन की दुकान करता है। गांव रुमी की संदीप कौर के साथ उसके प्रेम संबंध थे। संदीप कौर डीएमसी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती है। मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने प्रेमिका का नाम लिखकर जीवन लीला समाप्त की है। सुसाइड नोट में युवक ने प्रेमिका पर 5 साल की कमाई खाने के भी आरोप लगाए हैं। थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपी युवती संदीप कौर के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। 4-5 साल से चल रहा था प्रेम संबंध
मृतक सोहन के बड़े भाई मोहन सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई सोहन सिंह (28) पिछले करीब 4-5 वर्षों से संदीप कौर के साथ प्रेम संबंध में था। सोहन सिंह ने कई बार परिवार को बताया था कि वह संदीप कौर से शादी कर अपना जीवन बिताना चाहता है। सोहन ने बताया कि वह दो भाई और बहन है। उसका भाई 12वीं पास था। संदीप कौर से परेशान होकर ही उसने अपनी दुकान इय्याली चौक पर फंदा लगाया है। परिवार के अनुसार, संदीप कौर लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में नौकरी करती है। हाल ही में उसने सोहन सिंह से दूरी बनानी शुरू कर दी और किसी अन्य युवक से शादी करने की बात कही। भाई बोला- सुसाइड नोट में लिखा-5 साल की कमाई खा गई
मोहन के मुताबिक मरने से पहले उसके भाई सोहन ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जो पुलिस के पास है। मोहन ने कहा कि सुसाइड नोट में उसके भाई ने लिखा- मैं मरने लगा हूं, संदीप कौर निवासी गांव रूमी के साथ करीब 4-5 साल से मेरी बातचीत है। वह मेरी 5 साल की कमाई खा गई है। अब मेरे से ये लारा लगा रही है। वह परेशर दे रही थी कि तुमने मरने आ तो मर जाओ। मेरे भाई ने सुसाइड नोट में सीधे तौर पर लिखा है- संदीप कौर को फांसी की सजा होनी चाहिए। सोहन ने अपने नाम से ही मोबाइल और सिम संदीप कौर को लेकर दिया हुआ था। हमें यह भी शक है कि सोहन ने मरने से पहले संदीप कौर को क्या पता वीडियो काल करके फंदा लगाया हो। पुलिस प्रशासन से मांग करेंगे कि मोबाइल पूरी तरह चेक किया जाए। थाना सराभा नगर पुलिस ने आरोपी संदीप कौर निवासी गांव रूमी (नजदीक कमालपुरा, लुधियाना) के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। मोहन ने कहा कि जब तक आरोपी युवती की गिरफ्तारी नहीं होती वह शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *