लुधियाना में बुजुर्ग महिला से चेन झपटी, घायल:गले पर लगे 5 टांके, अस्पताल के बाहर वारदात; 9 दिन बाद दर्ज हुई FIR

लुधियाना में स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मॉडल टाउन इलाके में दीप अस्पताल के बाहर एक महिला से चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने इस केस में 9 दिन बाद FIR दर्ज की है। स्नैचरों ने जब बुजुर्ग महिला की चेन झपटी तो उसका गला चोटिल हो गया। बुजुर्ग महिला के 4 से 5 टांके लगे पर लगे हैं। यहां बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल के बाहर कही कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। एक मिठाई के दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में सिर्फ दो व्यक्ति बाइक पर जाते हुए नजर आए हैं। उन संदिग्ध व्यक्ति की पहचान में पुलिस जुटी है। अस्पताल से निकलते ही वारदात शिकायतकर्ता तरंग बिंद्रा निवासी पटियाला के अनुसार वह 19 अप्रैल 2026 को अपनी माता प्रमोद बिंद्रा के साथ लुधियाना के दीप अस्पताल अपने मौसा को डिस्चार्ज करवाने आए थे। जैसे ही वह अपनी मां के साथ अस्पताल के बाहर आए और कार में उनकी मां बैठने लगी तो दो बदमाश बाइक पर आए, जिन्होंने उनके गले में पहने अढ़ाई तोले सोने की चेन झपट ली। झपटमारों ने चेन इतनी बेरहमी से खींची की उनकी मां का गले लहूलुहान हो गया। उनकी मां के गले पर 4 से 5 टांके लगे हैं। गले से सोने की चेन झपटी
आरोपी ने अचानक उनकी माता के गले में पड़ी करीब 2.5 तोले की सोने की चेन झपट ली और तुरंत अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *