लुधियाना के नूरवाला रोड पर कानून हाथ में लेने का मामला सामने आया है। यहां इलाके के लोगों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ा। पुलिस को सूचना देने की बजाए खुद ही उस युवक को तालीबानी सजा दे दी। बिजली के खंभे से बांधा, फिर उसकी जमकर पिटाई की और बाद में उसका सिर मुंडवा कर पूरे इलाके में घुमाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति की वीडियो भी बनाई। काफी दिनों से इलाके में हो रही थी चोरियां जानकारी के मुताबिक, यह मामला थाना जोधेवाल के अधीन आते नूरवाला रोड का है। लोगों ने एक युवक को कथित तौर पर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे उनमें काफी गुस्सा था। बिजली के खंभे से बांध की लोगों ने मारपीट गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद कुछ लोगों ने मशीन से उसके बाल काटकर सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं, युवक को पूरे इलाके में पैदल घुमाया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। SHO बोले-शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई,वीडियो की करवाएंगे जांच उधर, SHO जसबीर सिंह ने कहा-मामले की जांच हम अपने स्तर पर भी कर रहे है। बाकी अभी किसी की शिकायत आई नहीं है। साथ ही, वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान भी की जा रही है। वीडियो भी वेरिफाई किया जा रहा है। कानून हाथ में लेना गलत है।