लुधियाना में लोगों ने घेरा पावरकॉम दफ्तर:बोले- सुबह 8 बजे कट जाती है बिजली, खुद AC में सोते हैं अधिकारी; सुनवाई नहीं हो रही

लुधियाना में आधी रात गांव गौंसगढ़ में लोगों ने पावरकॉम दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान जमकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पावरकॉम अधिकारियों के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। लोगों ने कहा कि रोजाना सुबह 8 बजे बिजली काट दी जाती है। पावरकॉम के अधिकारी खुद AC में सोते हैं। पहले दिन में बिजली गुल रही। कुछ देर आई फिर दोबारा रात को कट लग गया, जिस कारण परेशान लोगों को पावरकॉम दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन करना पड़ा। 1912 पर कई बार शिकायत दी लेकिन नहीं हो रही सुनवाई इलाका निवासी संजीव संजीव मिगलानी ने कहा कि गांव ढेरी से 1912 पर रात को करीब 20 बार हमने काल की लेकिन कही कोई सुनवाई नहीं की। हमारे गांव के सरपंच सोनू है जो काम सही कर रहे हैं, लेकिन उनकी भी सुनवाई नहीं हो रही। बिजली कट को लेकर 4 से 5 बार पहले भी धरना लग चुका है। रात को पावरकॉम वालों ने हमें खदेड़ने के लिए पुलिस बुलाई। हमारी सुनवाई कोई अधिकारी नहीं कर रहा। लोगों की समस्या का समाधान किया जाए लोगों ने कहा कि रात को बिजली गुल होने के कारण मच्छरों के बीच सोना पड़ रहा है। पावरकॉम के अधिकारियों एक बार भी हमारे से बातचीत नहीं की। सारा दिन लोग काम करते है और रात को बिजली ना होने के कारण नींद भी पूरी नहीं हो रही। रोजाना ट्रांसफार्मर की तार जल जाती है। हमारे प्रशासन से मांग है कि गांव के लोगों की समस्या का समाधान किया जाए। उधर, पावरकॉम के अधिकारियों का कहना है कि कुछ इलाकों में मुरम्मत और तारें बदलने के काम चल रहा है, जिस कारण ये दिक्कत आई है। जल्द समस्या का समाधान करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *