लुधियाना में हरियाणा पुलिस की कस्टडी से हवालाती भागा:मोबाइल की बरामदगी को लाई थी पुलिस; पेशाब का बहाना बना सिपाही को दिया धक्का

लुधियाना में उस समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा पुलिस की हिरासत में लाया गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को ज्ञान ढाबा के पास खाना खिलाने रुके थे। वहां वह पेशाब करने के बहाने सिपाही को धक्का देकर देकर भाग गया। पुलिस अब अलग-अलग इलाकों में सर्च कर रही है। 14 अप्रैल को दर्ज किया था आरोपी पर मुकदमा
शिकायतकर्ता विकास, थाना कोसली जिला रेवाड़ी हरियाणा में तफ्तीशी अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल, 2026 को दर्ज मुकदमे के आरोपी अर्जुन कुमार को 30 अप्रैल को मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लुधियाना लाया गया था। उनके साथ सिपाही रणदीप भी मौजूद था। थाना डिविजन नंबर-1 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञान ढाबा पर रुके थे खाना खाने दोपहर करीब 12:40 बजे वह लोग ज्ञान ढाबा के पास खाना खाने के लिए रुके। इसी दौरान आरोपी अर्जुन कुमार ने पेशाब जाने का बहाना बनाया। सिपाही रणदीप उसे बाथरूम ले गया, जहां आरोपी ने उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद तुरंत आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी अर्जुन कुमार निवासी गांव जारोड़ा, कोसली, जिला रेवाड़ी हरियाणा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262, 221 और 132 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *