लुधियाना में हौजरी कारोबारी की क्रेटा को लगाई आग:एक्टिवा में आए 2 युवक, गाड़ी पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का; वारदात CCTV में कैद

लुधियाना के सुरजीत एनक्लेव संगम पैलेस के पास में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब दो अज्ञात युवकों ने घर के बाहर खड़ी एक हुंडई क्रेटा कार को आग लगा दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देर रात 3:49 बजे दिया वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार घटना रात लगभग 3:49 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक एक्टिवा पर सवार होकर दो युवक गली में आते हैं। उनमें से एक युवक नीचे उतरता है और कार पर कोई ज्वलनशील पदार्थ (Petroleum substance) छिड़क कर उसे आग लगा देता है। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर जाती है और आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। धमाके की आवाज सुनकर बाहर आए परिजन हौजरी कारोबारी सार्थक मल्होत्रा ने बताया कि वारदात के समय पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। अचानक बाहर एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। जब सार्थक और उनके परिवार ने बाहर आकर देखा, तो उनकी क्रेटा कार धू-धू कर जल रही थी। हमने तुरंत हिम्मत दिखाई और बाल्टियों से पानी डालना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था और आग घर के अंदर तक फैल सकती थी। 6 महीने में दूसरी बार निशाना बनाया हैरानी की बात यह है कि सार्थक मल्होत्रा के अनुसार, करीब 6 महीने पहले भी उनकी गाड़ी के साथ छेड़छाड़ या इसी तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। कारोबारी के परिवार में इस घटना के बाद से काफी डर का माहौल है। उन्हें शक है की यहाँ वही लोग थे पुलिस कार्रवाई और सीसीटीवी जांच घटना की सूचना मिलते ही जगतपुरी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सार्थक मल्होत्रा की शिकायत दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।फुटेज में एक्टिवा का नंबर और युवकों के चेहरे साफ करने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है या इलाके में सक्रिय किसी शरारती तत्व का काम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *