विदेशी युवती का हाथ पकड़कर आई लव यू कहा,VIDEO:नारनौल में युवक ने अभद्रता की, बोला- ये रशियन है, पैसे लगाकर लाया

नारनौल के खालड़ा मंदिर में एक युवक ने विदेशी टूरिस्टों के साथ अभद्र व्यवहार किया। खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताने वाले युवक ने एक विदेशी युवती के पास जाकर उसे “सो क्यूट” और “आई लव यू” जैसे शब्द कहे। साथ ही, युवक ने कैमरे की तरफ देखते हुए यह भी कहा कि “यह रशियन है, पैसे लगाकर लाया हूं, ऐसे ही नहीं आई।” विवाद होने के बाद युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को डिलीट कर दिया। नारनौल पुलिस के भी यह मामला संज्ञान में आ गया है। उन्होंने युवक का पता लगाकर उसे चेतावनी देने की बात कही है। दैनिक भास्कर की टीम ने युवक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। युवक के इंस्टाग्राम पर साढ़े 3 हजार फॉलोअर्स युवक की पहचान राजस्थान के झुंझुनू जिले के बुहाना के रहने वाले सचिन के रूप में हुई है। उसके इंस्टाग्राम पर 3 हजार 861 फॉलोअर्स हैं। सजिन ने यह वीडियो 7 मई को अपने अकाउंट पर अपलोड की थी। 11 मई की दोपहर तक यह वीडियो उसके अकाउंट पर थी। विवाद होने पर वीडियो डिलीट किया विवाद होने के बाद सचिन ने अपने अकाउंट यह वीडियो डिलीट कर दिया। इससे पहले, वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स थे। कुछ लोग हंसी वाले इमोजी भेज रहे थे तो कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे थे। एक यूजर प्रवीण सिंह ने लिखा- भाई ये भी तो किसी की कुछ लगती होगी, जिसका तू मोल (रेट) लगा रहा है। अब 2 पॉइंट में जानिए वीडियो में क्या…. ये रशियन, पैसा लगा है सचिन ने जो वीडियो बनाया था, उसमें वह विदेशी टूरिस्टों के पास जाता है। एक दूसरा युवक उसका वीडियो बना रहा होता है। वीडियो में सचिन एक युवती का हाथ पकड़कर कहता है, “सो क्यूट”। इसके बाद वह उस युवती के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। वह कहता है कि “यह रशियन है। पैसा लगा है, ऐसे ही नहीं आई।” आई लव यू कहने पर हंसी युवती इसके बाद सचिन फिर से युवती को “सो क्यूट” कहते हुए “आई लव यू” कहता है, जिस पर युवती हंसने लगती है। फिर वीडियो में मासूम शर्मा का गाना “कलम तोड़ दी” बजने लगता है। सचिन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “रशियन ले ली भाई।” पुलिस बोली- वीडियो डालने वाले का पता लगा रहे इस मामले को लेकर जब पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा- सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो पर जिला पुलिस कार्रवाई कर रही है, जल्द ही इस वीडियो को डिलीट कराया जाएगा और वीडियो पोस्ट करने वाले से संपर्क कर उसे इस बारे में सख्त चेतावनी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *