‘शाम को आइए, एक-एक चीज बताइएगा क्या हो रहा है’:गार्ड से गाड़ी रुकवाकर डिप्टी CM से बोले नीतीश; अचानक JDU दफ्तर पहुंचे, गायब मिले मंत्री

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को एक्टिव दिखे। वो सुबह-सुबह डिप्टी सीएम विजय चौधरी के आवास पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने विजय चौधरी से कहा कि, शाम में घर आइए और एक-एक चीज बताइए क्या हो रहा है। दरअसल, विजय चौधरी से मुलाकात के नीतीश कुमार अपनी गाड़ी की बढ़ने लगे। अचानक उन्होंने अपनी सुरक्षाकर्मियों को रुकने का इशारा किया। नीतीश कुमार भी अपनी गाड़ी के पास जाकर रुक गए। विजय चौधरी भी नीतीश कुमार के पास पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच खड़े होकर बात हुई। उसके बाद नीतीश कुमार गाड़ी में बैठने लगे। गाड़ी में बैठते हुए नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा कि, आप शाम में आइए और एक-एक चीज बताइए कि क्या हो रहा है और क्या नहीं। अचानक जदयू दफ्तर पहुंचे, गायब मिले तीनों मंत्री डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम अचानक जदयू दफ्तर पहुंच गए। जदयू दफ्तर में रोजाना 3 मंत्रियों के जनसुनवाई का कार्यक्रम होता है। आज मंत्री अशोक चौधरी,मदन सहनी और मंत्री श्वेता गुप्ता को जनसुनवाई में पहुंचना था, लेकिन जब नीतीश कुमार जदयू दफ्तर पहुंचे तीनों मंत्री में से कोई भी मंत्री मौजूद नहीं थे। भागे-भागे पार्टी दफ्तर पहुंचे अशोक चौधरी नीतीश कुमार के जदयू दफ्तर से निकलने से कुछ वक्त पहले अशोक चौधरी भागे-भागे पार्टी कार्यालय आए। वो नीतीश कुमार की गाड़ी के पास गए और पूर्व सीएम से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि जब नीतीश कुमार का काफिला पार्टी कार्यालय से बाहर निकल रहा था तब अशोक चौधरी उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। हालांकि नीतीश कुमार की गाड़ी लगातार आगे बढ़ती रही। कार्यकर्ताओं से बोले- चिंता मत कीजिए करीब 10 मिनट तक पार्टी कार्यालय में रुकने के दौरान नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चिंता मत कीजिए काम करते रहिए सब कुछ ठीक हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *