शिमला में हीरो-होंडा शोरूम में आग, कई वाहन जले:दमकल कर्मियों ने फायर को कंट्रोल किया, प्रशासन नुकसान के आंकलन में जुटा

हिमाचल की राजधानी शिमला कच्चीघाटी में स्थित हीरो-होंडा के एक वाहन शोरूम में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में शोरूम के भीतर खड़ी कुछ गाड़ियों के जलने की सूचना है। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से हुए कुल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *