समस्तीपुर में आज बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना कारोबारी को गोली मार दी। जख्मी कारोबारी हरपुर बोचहा गांव का सुमन कुमार सिंह है। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर – बोचहा पथ की है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों की मदद से उसे मोहिउद्दीन नगर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से इसे सदर अस्पताल भेजा गया है। कारोबारी को दाहिने जांघ में एक गोली लगी है। घटना के संबंध में कारोबारी के छोटे भाई श्रवन कुमार सिंह ने बताया कि उनका भाई घर के पास ही किराना दुकान चलाता है। रविवार दोपहर को किराना दुकान का सामान लाने के लिए मोहिउद्दीन नगर बाजार गया था। लेकिन जाने वक़्त से ही कुछ लोग उसका पीछा कर रहे थे । इसे अनहोनी का अभास हुआ तो यह सामान खरीदने की बजाय वापस बोचहा लौटने लगा ।इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट का प्रयास करना शुरू कर दिया। लोगों के जुटने पर बदमाश मौके से भागे विरोध करने पर बदमाशों ने इन पर गोली चला दी और 2 लाख रुपए लेकर भी भाग गए। गोली उनके दाहिने जांघ में लगी है। उधर गोली की आवाज पर जब आसपास के लोग जुड़ने लगे तो बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों उन्हें मोहिउद्दीन नगर पीएससी में भर्ती कराया। जिसके बाद परिवार के लोग उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं।
पटोरी डीएसपी ने कहा मामला संदिग्ध
पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बतलाया कि युवक को गोली लगी है लेकिन यह मामला संदिग्ध लग रहा है। दो लाख रुपए लूटने की बात भी सच नहीं लग रही। पुलिस इस मामले में अभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। संभावना यह भी है कि युवक को खुद गोली लगी हो पुलिस हरेक एक बिंदुओं को देख रही है।