सांसद भज्जी एक्स पर विरोधियों से भिड़े:मोहाली में बच्ची की किडनैपिंग पर लिखा-ये क्या हो रहा; ट्रोलर बोले-लेक्चर मत दो

पंजाब से राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह एक्स पर विरोधियों के साथ भिड़ गए। एक्स पर सार्वजनिक रूप से भिड़ने का ये उनका दूसरा मामला है। इससे पहले कमेंट्री विवाद में भी उन्होंने विरोधियों को जवाब दिया था। ताजा मामला मोहाली में बुधवार को बच्ची की किडनैपिंग से जुड़ी एक्स पोस्ट से पैदा हुआ। एक्स पर हरभजन भज्जी ने लिखा कि पंजाब में ये क्या हो रहा है। @DGP पंजाब इस मसले को देखें और बच्ची के परिवार की मदद करें। जैसे ही भज्जी ने ये पोस्ट की तो बीएस दारा नामक यूज ने लिखा कि जब सेलिब्रिटी और राजनेता जमीनी हकीकत से दूर रातों-रात अपनी विचारधाराएं बदलते हैं, तो जनता का अपनी समस्याओं को लेकर चिंतित होना और जवाबदेही की मांग करना पूरी तरह स्वाभाविक है। इस पर भज्जी ने जवाब दिया कि क्या बात है सरदार जी, इसका मतलब कि आप किडनैपिंग को सही मानते हो। इसके बाद मनीष नामक यूजर ने ये तक कह डाला कि जब तुम आप में थे तो क्या इस तरह के मुद्दे उठाते थे। इस पर भज्जी ने कहा कि पहले फेक्ट चेक करो फिर बात करो। इस लड़ाई में कूदते हुए हर्ष गोयंका ने कहा कि अपने आप को इंप्रूव करने के लिए वक्त न कि प्रूव करने के लिए। आप छोड़ने के बाद अचानक भज्जी ट्रोलर के निशाने पर
बता दें कि कुछ समय पहले पंजाब के 6 राज्यसभा सदस्य आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा के पाले में चले गए थे। इनमें हरभजन का नाम भी शामिल है। पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने दावा किया था कि हरभजन भी भाजपा जाइन करेंगे। हालांकि हरभजन का इसे लेकर सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया। आप छोड़ने के बाद हरभजन ने जैसे ही पंजाब के मुद्दे पर डीजीपी को एक्स पर पोस्ट किया तो वो ट्रोलर के निशाने पर आ गए। कुछ यूजर्स ने उनके खिलाफ पोस्ट कर गुस्सा भी निकाला और पार्टी छोड़ने वाला बताया। इससे पहले भी हरभजन के घर के बाहर दीवारों और गेट पर गद्दार लिखा गया। जालंधर में आम आदमी पार्टी वर्करों गद्दार के नारे लगाए और घर के बाहर प्रदर्शन किया। हरभजन की सिक्योरिटा का विवाद भी हाईकोर्ट में
आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद हरभजन के जालंधर की छोटी बारादरी स्थित घर के बाहर से पंजाब सरकार ने अपनी सिक्योरिटी वापस ले ली थी। इसके तुरंत बाद केंद्र सरकार ने सीआपीएफ के जवाब सिक्योरिटी में तैनात कर दिए थे। सिक्योरिटी हटाने के मामले में भज्जी ने हाईकोर्ट का रूख किया। बुधवार को ही हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से सिक्योरिटी हटाने पर जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *