सारण में दिनदहाड़े बदमाशों ने गोल्ड कारोबारी से 22 लाख रुपए की ज्लेवरी, कैश और मोबाइल लूट ली है। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे गोल्ड कारोबारी बाइक की डिक्की में आभूषण रखकर दुकान जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने ओवर टेक कर गन पॉइंट पर बाइक रुकवाई। इसके बाद सोना-चांदी के आभूषण, कैश और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना तरैया थाना क्षेत्र के तरैया बाजार की है। इस घटना के विरोध में आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने तरैया बाजार में सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम खत्म कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले से जुड़ी कुछ तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… घर से दुकान जाते समय वारदात तरैया बाजार निवासी सत्येंद्र कुमार फरीदपुर मठिया में ‘कंचन ज्वेलर्स’ नामक दुकान संचालित करते हैं। रविवार सुबह वे अपने घर से दुकान जा रहे थे। इसी दौरान रामकोला स्थित बीडीएस कॉलेज के पास पहले से घात लगाए चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। दो अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर उनकी बाइक रुकवाई और चाबी छीन ली। मोबाइल 200 मीटर दूर खेत में फेंका पीड़ित सत्येंद्र ने बताया कि अपराधियों ने बाइक की डिक्की से करीब 2 किलोग्राम चांदी, 100 ग्राम सोने के आभूषण, 30 हजार कैश और एक मोबाइल लूट लिया। ज्वेलरी लूटने के बाद बदमाशों ने करीब 200 मीटर दूर खेत में मोबाइल फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के बदले थाने में बैठाया तरैया के स्वर्ण व्यवसायी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि लूट की शिकायत दर्ज कराने तरैया थाना पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें करीब दो घंटे तक बैठाए रखा और मामले में कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की। तरैया में पुलिस निष्क्रिय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने मांग की कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लूटे गए सामान बरामद करे। समय से नहीं पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस समय से नहीं पहुंची। इससे अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस की रैवये के खिलाफ तरैया बाजार में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात बाधित रही और गाड़ियों की लंबी कतार खड़ी हो गई थी। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। एसडीपीओ बोले- सर्विलांस के जरिए जांच जारी एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम कार्रवाई शुरू कर दी है। टेक्निकल टीम मोबाइल सर्विलांस के जरिए भी जांच में जुटी हुई है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।