सासाराम में युवक की गोली मारकर हत्या:जमानत पर जेल से आया था बाहर, ढाई साल पहले चाकूबाजी का वीडियो हुआ था वायरल

रोहतास जिले के सासाराम में शुक्रवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में हुई है। मृतक की पहचान करपुरवा निवासी दीपू साह के रूप में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने बभनगांवा गांव में युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जमानत पर जेल से आया था बाहर पुलिस के अनुसार, दीपू साह का आपराधिक इतिहास रहा है। करीब ढाई साल पहले वह चाकूबाजी की एक घटना में शामिल था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों के भीतर हुई इस वारदात को आपसी रंजिश का परिणाम माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दरिगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *