साहरघाट में महिला से मंगलसूत्र छीना:बाइक सवार बदमाश ने की वारदात, पुलिस जांच में जुटी

साहरघाट थाना क्षेत्र के नेताजी चौक पर बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़िता की पहचान लोमा गांव निवासी स्वर्गीय संजय कुमार की पुत्री कंचन कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल से एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थीं। शादी की खरीदारी के लिए वह लोमा से साहरघाट बाजार गई थीं। कंचन कुमारी नेताजी चौक से घर लौटने के लिए ऑटो में बैठी थीं। उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया और तुरंत फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *