साहिल हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश:पुलिस आज कर सकती है खुलासा; गोलियां मारकर किया था मर्डर

झज्जर के चर्चित साहिल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य की भी गिरफ्तार होने की सुचना है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। माना जा रहा है कि आज शाम तक इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा सके और अन्य आरोपियों की भूमिका सामने लाई जा सके। आज शाम हो सकता है बड़ा खुलासा सूत्रों के अनुसार, पुलिस आज शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। पुलिस कमिश्चनर कर सकती हैं खुलासा। कई अहम कड़ियां सामने आई हैं, जिनसे हत्या की साजिश और कारणों का पर्दाफाश हो सकता है।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *