सिरसा में शादी की वीडियोग्राफी कर रहे फोटोग्राफर को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारकर मौत मामले में आरोपी ड्राइवर फतेहाबाद के संदीप को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। इस बारे में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर से पूछताछ की, तो उसने बताया कि कार की स्पीड ज्यादा थी और सुबह-सुबह का समय था। वह ध्यान नहीं कर पाया और गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई। ड्राइवर फतेहाबाद में फ्रूट का काम करता है। पुलिस के अनुसार, ड्राइवर संदीप सिरसा स्थित अपने रिश्तेदारों से मिलने आया हुआ था। सिरसा से फतेहाबाद जाते समय ये हादसा हो गया। फोटोग्राफर भी फोटो शूट के लिए बार-बार रोड पर आ रहा था। उसी समय संदीप गाड़ी लेकर आ रहा था। गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी तो अनियंत्रित हो गई। हालांकि, बड़ा हादसा होने से टल गया। वरना आगे दुल्हन की जा रही गाड़ी को भी वह टक्कर मार देता। गाड़ी में दो लोग सवार थे। जैसे ही संदीप टक्कर लगने के बाद साइड में नीचे गिरा, तो उसके सिर के पिछले हिस्से पर अंदरूनी चोट ज्यादा लगी। वह बेहोश हो गया और उसके बाद कुछ नहीं बोल पाया। भाई से कैमरा लेकर खुद करने लगा फोटोग्राफी उस वक्त शादी में अजय और उसका छोटा भाई विष्णु दोनों ही वेडिंग शूट में जुटे थे और विदाई हो रही थी। अजय ने अपने भाई विष्णु से कैमरा लेकर खुद फोटोग्राफी शुरू कर दी, जबकि पहले वह वीडियोग्राफी कर रहा था। जैसे ही वह फोटो शूट करते-करते रोड की ओर गए, तो सामने से रिट्ज गाड़ी आ गई। दरअसल, गाड़ी की टक्कर से फोटोग्राफर 100 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे में फोटोग्राफर की मौके पर मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें घटना के बाद अफरातफरी मच जाती है और गाड़ी सवार दो युवक हादसे के बाद भागते दिखते हैं। रिसॉर्ट के बाहर हुआ हादसा यह हादसा सिरसा-हिसार रोड पर बैनकेट रिसॉर्ट के बाहर बुधवार अल सुबह हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फोटोशूट के दौरान रानियां के अबोली गांव निवासी कैमरामैन मलकीत उर्फ अजय सड़क पर आता है। तभी दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उसे जोरदार टक्कर मार देती है, जिससे वो काफी दूर जाकर गिरता है।