सिरसा में सगे भाई-बहन नशीली दवा बेचते पकड़े:ड्रग विभाग-पुलिस टीम ने मारा छापा, पिता जेल में; ग्रामीण बोले-युवाओं को नशे में धकेला

सिरसा में ड्रग विभाग और पुलिस टीम ने सगे भाई-बहन को नशीली दवाएं बेचते हुए पकड़ा गया है। दोनों भाई-बहन पिछले काफी समय से नशीली दवाएं बेच रहे थे। इनमें से युवक खुद भी नशे का आदी है। उसकी बहन के बारे में पुलिस डिटेल खंगाल रही है। ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने युवक-युवती के घर पर छापा मारा। इस दौरान युवती पुलिस टीम को देखकर आना-कानी करने लगी। इस बीच युवती का भाई घर से भागने में कामयाब हो गया। विभागीय टीम ने युवती से पूछताछ की। जब घर खंगाला तो अलमारी में रखी प्रतिबंधित नशीली दवाएं मिलीं। जिनमें 6600 और 300 अलग-अलग कैप्सूल मिलीं। जिनको टीम ने कब्जे में लिया और युवती ने दवाएं खरीदने के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस दौरान युवती भावुक दिखी। ग्रामीण ने की शिकायत, टीम ने मारा छापा जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई जिले के गांव भूर्टवाला में शुक्रवार देर शाम की है। जब विभागीय टीम छापा मारने पहुंची तो ग्रामीण ने शिकायत करते हुए बताया कि ये काफी समय से नशीली दवाएं बेच रहे हैं। गांव के युवाओं को नशे में धकेल दिया। दोनों भाई-बहन चोरी-छिपे नशा बेचते हैं। इनके पिता पहले से किसी अन्य मामले में जेल जा चुके हैं। युवक नशे का आदी है। ड्रग ऑफिसर बोले- दोनों का नोटिस दिया गया ड्रग कंट्रोल ऑफिसर केशव वशिष्ठ ने बताया कि युवती से पूछताछ की जा रही है और उसने बेचने वाले के बारे में सही से नहीं बताया है और न ही मोबाइल नंबर दिया। बताया कि घर आकर उनको कोई ये दवा देकर गया था। उसने अपने भाई को ही ये जानकारी होने की बात कही है। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करेगी तो पता लगाया जाएगा। अभी दोनों को नोटिस दिया जाएगा। उस समय घर पर इनके माता-पिता भी नहीं थे और युवती का भाई पहले ही भाग गया। एसपी बोले- काफी मात्रा में नशे के कैप्सूल बरामद एसपी दीपक सहारन के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव भूर्टवाला में दो सगे बहन-भाई अपने घर पर अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री का धंधा कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल एवं ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया और भूर्टवाला स्थित संदिग्ध घर पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने पूजा रानी को मौके पर पकड़ लिया। ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारी केशव वशिष्ठ तथा महिला कर्मचारी की मौजूदगी में तलाशी के दौरान युवती के घर से 6600 और 300 अलग-अलग कैप्सूल मिलीं। बरामद नशीले कैप्सूलों को आगामी कार्रवाई हेतु ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। मेडिकल स्टोर संचालकों को भी सख्त हिदायत दी कि वे बिना चिकित्सकीय पर्ची के किसी भी प्रकार की नशीली दवाइयों की बिक्री न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *