सिरसा MLA सेतिया को मिली धमकी, कॉलर ने दी गालियां:सिटी SHO ने भी नहीं उठाया फोन, बोले- शिकायत कैसे दर्ज हो

हरियाणा के सिरसा MLA गोकुल सेतिया को धमकी मिली है। विधायक गोकुल के पास अज्ञात नंबरों से कॉल आई और फोन उठाते ही कॉलर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शुरू में विधायक गोकुल सेतिया ने भी इग्नोर किया, लेकिन कॉलर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और बार-बार कॉल करता रहा। ट्रूकॉलर पर ये मोबाइल नंबर गुरशंट सिंह गिल के नाम से शो हो रहा है। इसे लेकर विधायक सेतिया ने अपने स्तर पर कॉल रिकॉर्ड की और कॉलर का पता लगाने की कोशिश की। इसके बाद विधायक सेतिया ने सिटी SHO को फोन किया, पर कॉल अटेंड नहीं की गई। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और विधायक होने के नाते कॉल अटेंड न होने पर पुलिस के प्रति रोष नजर आया। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है। फेसबुक-वॉट्सएप पर पोस्ट शेयर इसे लेकर विधायक सेतिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक एवं वॉट्सएप पर पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें लिखा-कोई नाजायज मेरे साथ फोन पर गाली-गलौज कर रहा है। इस वक्त और थ्रेट कर रहा है और एसएचओ पुलिस मेरा फोन नहीं उठा रहे तो क्या प्रकार से आप एसएचओ साहब आप आम जन की रक्षा करते होंगे। मैं सुधर गया नहीं तो ऐसे नकली धमकी देने वालों को साफ कहना चाहता हूं पंगा लेगा या सिरे तक निभावेंगे मां का दूध पिता तां। रात 2 बजे पुलिस को की कॉल विधायक सेतिया के अनुसार, रविवार रात्रि से ही कॉल आना शुरू हुई थी। तब से कई बार कॉल आई। इसके बाद रात्रि 2 बजे पुलिस को कॉल की गई। मगर पुलिस से भी पॉजिटिव रिस्पोंस नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *