सीएम योगी अचानक पहुंचे KGMU:पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर की सेहत का हाल जाना, चार दिन से चल रहा इलाज

यूपी के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह गौर की तबीयत का हाल लेने के लिए सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ KGMU पहुंचे। बीते चार दिन से पूर्व मंत्री का प्राइवेट वार्ड में इलाज चल रहा है। मेडिसिन और जनरल सर्जरी समेत दूसरे विभाग के डॉक्टर उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं। प्रयागराज निवासी नरेंद्र सिंह गौर भाजपा सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। करीब चार दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उन्हें KGMU में भर्ती कराया। यहां मेडिसिन विभाग के डॉ.दीपक भागचंदानी के निगरानी में उनका इलाज शुरू हुआ। उन्हें डायबिटीज, यूरीन और रीढ़ की हड्डी में परेशानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *