सुपौल में पुलिस टीम पर हमला, राइफल छीनी:ASI का सिर फाड़ा, महिला पुलिसकर्मी को पीटा; गाड़ी भी तोड़ी; हंगामे की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

सुपौल में लाठी -डंडे से पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एएसाई अंजय कुमार(40) और महिला होमगार्ड काजल कुमारी(19) घायल हुए हैं। एएसाई की सिर में पांच टांके लगे हैं। हमला करने वालों ने महिला पुलिस की राइफल भी छीन ली, सरकारी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। बाद में राइफल खेत से बरामद की गई है। घटना राघोपुर थाना इलाके के महादलित टोला की है। इस मामले में 19 नामजद आरोपियों समेत 10 से 15 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को अरेस्ट किया है। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पुलिस पर हमले की पूरी कहानी शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे राघोपुर पंचायत के महादलित टोला में किसी विवाद की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस जिप्सी पर पथराव किया, गाड़ी के शीशे को तोड़ दिया। यही नहीं महिलाओं ने महिला पुलिस को घेर लिया और राइफल तक छीन ली। पुलिस वालों की संख्या कम थी, इसलिए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। घटना के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए घायल एएसाई अंजय कुमार ने बताया कि, शनिवार की देर रात शराब पीकर हंगामा करने की सूचने मिलने पर हमारी टीम मौके पर पहुंची थी। वहां पहुंचते ही कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घटना अचानक हुई और आसपास मौजूद लोग भी वहां से भाग गए। घटना को लेकर महादलित टोला की निवासी रिंकू देवी ने बताया कि रात करीब 12 बजे अधिकांश लोग खाना खाकर सो चुके थे।कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और युवकों से पूछताछ करने लगे। इतने में स्थिति बिगड़ गई और युवक पुलिस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची और टोला के लोगों से साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने 19 नामजद आरोपियों समेत 10 से 15 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपियों पर पुलिसकर्मियों पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वीडियो फुटेज, स्थानीय लोगों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वीरपुर के एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, रात में घटनास्थल पर पहुंचे थे, एक एएसआई और एक महिला पुलिस जवान जख्मी है। जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ें बिहार में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया सिपाही:मम्मी-मम्मी बोलकर रोती रही महिला SI; अवैध शराब पकड़ने गए थे बिहार के जमुई में ग्रामीणों ने पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस कद्दुआ तरी गांव में देसी शराब बनाने की सूचना पर रेड करने पहुंची थी। ग्रामीणों ने एक कॉन्स्टेबल को पकड़ लिया। भीड़ के आगे सिपाही बेबस दिखाई दिए। वो हाथ जोड़कर लोगों के आगे गिड़गिड़ाते नजर आए।वहीं महिला SI उर्मिला कुमारी और SI शुभम झा को भी भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान महिला SI रोती नजर आईं। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *