सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र स्थित टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैट्स में देर रात हुए ट्रिपल मर्डर ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। एक सनकी व्यक्ति ने पति-पत्नी समेत एक अन्य महिला की तेजधार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद फ्लैट्स में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस, जिले के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को बीपीएल फ्लैट्स में रहने वाले ब्रह्मप्रकाश नामक व्यक्ति ने अंजाम दिया। पुलिस मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच कर रही है। तीन लोगों की हत्या से मचा हड़कंप मृतकों की पहचान विजय और उसकी पत्नी सुनीता निवासी कोट मोहल्ला, सोनीपत के रूप में हुई है। वहीं तीसरी मृतका की पहचान स्वाति निवासी गांव बड़ौली के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि तीनों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कारणों का नहीं खुलासा पुलिस जांच में सामने आया है कि टीडीआई के बीपीएल फ्लैट्स में रहने वाले ब्रह्मप्रकाश नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति और आपसी संबंधों को लेकर भी जांच कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस के साथ जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात के तरीके को लेकर और खुलासा होने की संभावना है। हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस सोनीपत पुलिस इस ट्रिपल मर्डर केस को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात के पीछे की असली वजह सामने आ सके।