फतेहाबाद के बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में फरार चल रही इंस्टा क्वीन रीतु सिवाच की बड़ी बहन सुमन को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस को सुमन की कई दिनों से तलाश थी। मगर जैसे ही पुलिस को उसके फतेहाबाद आने की भनक लगी तो उसे पुराने बस स्टैंड से पकड़ लिया गया। आज (गुरुवार) को पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी ताकि मामले में उससे और पूछताछ की जा सके। सुमन मामला दर्ज होने के बाद भिवानी जिले में अपने चार बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने लगी थी। बता दें कि, 7 मई को गांव ढाणी ठोबा निवासी युवक सतपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। सतपाल का आरोप था कि उसे शादी का झांसा दिया गया। इसके बाद उसके कपड़े उतरवा कर वीडियो बनाकर उसे हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई। उसे झूठे रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर ढाई लाख रुपए मांगे गए। इस मामले में पुलिस ने उसी दिन मुख्य आरोपी रितु सिवाच, उसके साथी पुलिस हेड कांस्टेबल राकेश कुमार व एचकेआरएन ड्राइवर सुनील को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामले में पुलिस को अर्जुन, रीना व सुमन की तलाश थी, जो मामला दर्ज होने के बाद से फरार थे। बता दें कि सुमन की अग्रिम जमानत याचिका फतेहाबाद अदालत से 16 मई को खारिज हो गई थी। तभी से पुलिस उसके पीछे लगी थी। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार सुमन को ट्रैक कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे पुराने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। सुमन बस में सवार होकर आ रही थी। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। सुमन, उसके पिता रामफल व बहन नीतू पर राजस्थान के भादरा क्षेत्र के भिरानी थाने में भी ब्लैकमेलिंग व फ्रॉड के आरोप में केस दर्ज है। पुलिसकर्मी को दी क्लीन चिट चर्चित हनीट्रेप मामले में पता लगा है कि इस मामले में पीड़ित सतपाल के जबरन कपड़े उतरवाने के बाद वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मी को एसआईटी ने जांच में क्लीन चिट दे दी है। हालांकि, उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसपी निकिता खट्टर ने डीएसपी संजय बिश्नोई के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।
सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले ही पुलिस में भर्ती हुए कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल राकेश व ड्राइवर सुनील ने यूज किया था। वीडियो बनवाने के बाद उसे पुलिस की गाड़ी देकर वापस हुडा चौकी में भेज दिया था। जबकि इस मामले में लेनदेन की डील हेड कांस्टेबल व ड्राइवर ने की थी। पुलिस ने राकेश कुमार की गाड़ी भी जब्त कर ली है, जिसमें पैसे की डील हुई बताई गई। पीड़ित युवक के पड़ोसी दंपती से भी हुई पूछताछ युवक सतपाल को शादी का झांसा देने वाले उसके पड़ोसी शंकर और उसकी पत्नी अजय देवी से भी इस मामले में पुलिस ने पूछताछ की। मगर उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। सतपाल को इंस्टा क्वीन रीतू सिवाच से शादी के लिए शंकर और उसकी पत्नी ने ही मिलवाया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस जांच में शंकर व उसकी पत्नी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। जानिए… युवक सतपाल ने क्या लगाए थे आरोप