हरियाणा निकाय चुनाव- कुछ देर में काउंटिंग शुरू होगी:सेंटर में चेकिंग के बाद एंट्री; 3 मेयर चुने जाएंगे, 4 जगह चेयरमैन-चेयरपर्सन बनेंगी

हरियाणा के 7 निकायों में आज (बुधवार) को रिजल्ट जारी होगा। काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले पार्षदों और फिर मेयर व चेयरमैन/चेयरपर्सन का रिजल्ट आने की उम्मीद है। काउंटिंग सेंटरों पर मेयर, चेयरमैन और पार्षद प्रत्याशी पहुंच गए हैं। काउंटिंग सेंटरों के बाहर पुलिस तैनात की गई है। 10 मई को पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, सांपला, उकलाना, धारूहेड़ा नगर पालिका व रेवाड़ी नगर परिषद के आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। सातों निकायों में करीब 54 प्रतिशत वोट डले। उसी दिन 528 जगह पंचायत उपचुनाव भी हुए थे। शाम को ही उपचुनाव का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। अब जानिए कौन कहां आमने-सामने… रिजल्ट के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *