हरियाणा में स्टूडेंट्स पर बस चढ़ाने की कोशिश, VIDEO:स्टैंड पर खड़े छात्रों ने रोकने का इशारा किया, प्राइवेट बस ड्राइवर तेज रफ्तार में ले गया

हरियाणा में एक निजी बस ड्राइवर ने छात्रों पर बस चढ़ाने की कोशिश की। बच्चे बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने बस रोकने का इशारा किया तो उसने तेज रफ्तार में बस छात्रों पर ही चढ़ाने की कोशिश की। घटना गोहाना से जींद रोड की है। आरोप है कि निजी बस संचालक इन स्टूडेंट्स के वैध बस पास को मानने से इनकार करते हैं। इसी के चलते वो इन्हें देखते ही बस भगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बार छात्र ने सामने आकर बस रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर उसके ऊपर से ही बस निकालने की कोशिश करने लगा। ड्राइवर की इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, RTO सचिव मनीष मदान ने कहा कि हम वीडियो का सत्यता को देखकर आरोपी ड्राइवर पर एक्शन लेंगे। प्राइवेट बसें नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकती हैं। पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… कंडक्टर-छात्र में हुई धक्का-मुक्की विवाद इतना बढ़ गया कि कंडक्टर और छात्र के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कंडक्टर द्वारा छात्र को धमकी दी गई कि “तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा”। वहीं छात्र ने भी आक्रोश में आकर गंभीर प्रतिक्रिया दी और कह दिया कि मेरे पीछे रोने वाला कोई नहीं है मैं मारकर जेल चला जाऊंगा। वहीं स्थिति तब और बिगड़ गई जब कंडक्टर ने जबरदस्ती टिकट काटने की कोशिश की और मना करने पर छात्र को बस से नीचे उतारने का प्रयास किया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
छात्रों का कहना है कि यह समस्या रोज की है। प्राइवेट बस संचालक जानबूझकर स्टूडेंट पास को मान्यता नहीं देते और मजबूरन छात्रों से किराया वसूलते हैं। पढ़िए जींद RTO की दो प्रमुख बातें… स्टूडेंट्स की शिकायत पर आरटीओ सख्त: जींद के आरटीए अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि कुछ विद्यार्थियों ने प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी को लेकर लिखित शिकायत दी है, जिस पर विभाग ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी एक सप्ताह तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के चालान किए जाएंगे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्टूडेंट्स के साथ किसी प्रकार की बदसलूकी न हो और उन्हें निर्धारित बस स्टॉप पर सुविधा मिले। स्टूडेंट पास मानना अनिवार्य: आरटीए ने स्पष्ट किया कि प्राइवेट बस एसोसिएशन द्वारा हाई कोर्ट में मामला दायर किया गया है, लेकिन अभी तक कोई फैसला या स्टे ऑर्डर नहीं आया है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी प्राइवेट बस संचालकों को स्टूडेंट पास मानना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि जब तक कोर्ट से कोई स्पष्ट आदेश नहीं आता, तब तक पब्लिक वेलफेयर से जुड़ी सेवाओं का पालन करना सभी के लिए जरूरी है, चाहे पेमेंट को लेकर कोई विवाद क्यों न हो। अब मुख्यालय से जारी गाइडलाइन पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *