हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। 24 मई को संडे है, यानी बच्चों को अब शनिवार यानी 23 मई तक ही स्कूल जाना होगा। पहले यह छुट्टियां 1 जून से शेड्यूल्ड थीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अफसरों के साथ बुधवार को करीब 2 घंटे चली बैठक में समर वेकेशन 6 दिन एडवांस करने का फैसला लिया गया। सीएम नायब सैनी ने मीटिंग के बाद खुद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की भीषण गर्मी के चलते सरकार ने रिव्यू किया। मौसम विभाग ने प्रदेश में हीटवेब का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 शहरों में दिन का टेंपरेचर 45 डिग्री के पार हो गया है। 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतक सबसे गर्म रहा। 25 मई से नौतपा शुरू होना है।
रेवाड़ी में स्कूलों का टाइम बदला रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले में भीषण गर्मी के चलते सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों का टाइम बदला गया है। 20 मई 2026 से आगामी आदेश तक सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक स्कूल लगेगा। हरियाणा के 7 शहरों में 45 डिग्री से ज्यादा तापमान