हरियाणा CM का दिल्ली-असम दौरा:हिमंता बिस्वा के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल; कल राजस्थान के साथ पानी के मुद्दे पर बैठक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज से दो दिवसीय दिल्ली और आसम दौरे पर रहेंगे। आज सीएम दिल्ली से असम जाएंगे। जहां वह असम में नई बीजेपी सरकार के सीएम हिमंता बिस्वा के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे खानापारा स्थित वेटरिनरी कॉलेज मैदान में शुरू होगा। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। नई एनडीए सरकार के गठन को लेकर गुवाहाटी समेत पूरे असम में भारी उत्साह का माहौल है। हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 4 और विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। कल राजस्थान के साथ मीटिंग आज सीएम नायब सैनी असम से सीधे दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वह हरियाणा भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। कल यहां केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मध्यस्थता में राजस्थान के सीएम साथ मीटिंग में शामिल होंगे। इस मीटिंग में सीएम सैनी राजस्थान के साथ चल रहे जल विवादों पर चर्चा करेंगे। हालांकि पिछले दो सालों में राजस्थान के साथ पानी के अधिकांश विवादों का निपटारा किया जा चुका है। SYL पर चर्चा से सीएम का इंकार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह सतलुज यमुना लिंक (SYL) पर पंजाब के साथ कोई मीटिंग नहीं करेंगे। सीएम ने कहा है कि कई दौर की वार्ता हो चुकी है, जिसका अभी तक कोई भी सार्थक परिणाम नहीं निकला है। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में हरियाणा के फेबर में फैसला सुना चुका है, लेकिन पंजाब अभी तक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इससे पहले हुई मीटिंग में दोनों राज्यों के सीएम के बीच तय हुआ था कि राज्यों के मुख्य सचिव स्तर पर इस मामले में चर्चा होगी, लेकिन अभी तक इस पर कोई मंथन नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *