हरियाणा CM सैनी का पश्चिम बंगाल जीत कनेक्शन:जिन 6 विधानसभा में प्रचार किया, वहां 4 सीटें जीती; 70% रिजल्ट रहा, रोड शो भी किए

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम बंगाल जीत में हरियाणा सीएम नायब सैनी की भूमिका रही है। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बंगाल की 6 विधानसभा की प्रचार प्रक्रिया में जिम्मेदारी निभाई थी। मोयना विधानसभा में रोड़ शो तो वहीं श्रीरामपुर, चंपदनी, चंदीताला, जंगीपारा और उत्तरपारा के उम्मीदवारों का नामांकन कराया था। इन छह सीटों में से 4 विधानसभा में पार्टी उम्मीदवारों को जीत मिली है। इन 6 विधानसभाओं में लगभग 70 प्रतिशत की सफलता में मुख्यमंत्री और हरियाणा मॉडल की छाप रही है। इससे पहले सीएम सैनी हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार चुनाव में भी प्रचार कर चुके हैं। यहां पढ़िए जहां सीएम ने प्रचार वहां ये उम्मीदवार जीते

पार्टी द्वारा संचालित चुनाव प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने मेदिनीपुर जिले के मोयना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। इसके उपरांत वे हुगली नदी के तट पर स्थित श्रीरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भास्कर भट्टाचार्य (श्रीरामपुर), दिलीप सिंह (चम्पादनी), देबासिस मुखर्जी (चाँदीतला), प्रसनजीत बाग (जंगीपारा) और दीपांजन चक्रबर्ती (उत्तरपरा) के नामांकन कार्यक्रमों में भाग लेकर सभी उम्मीदवारों को “विजय भव” का आशीर्वाद दिया। पार्टी प्रवक्ता बोले- ये तय था पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणामों में इन सभी विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रचार अभियान पार्टी के लिए अत्यंत प्रभावशाली रहा। उनकी रणनीतिक सोच और जनसंपर्क कौशल को देखते हुए सैनी को”पारस पत्थर” कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा, जो जहां भी जाते हैं, वहां सफलता सुनिश्चित होती है। अब पंजाब चुनाव की तैयारी इसी भरोसे के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के संकेत दिए हैं। सैनी लगातार पंजाब में एक्टिव हैं और पिछले कई दिनों से पंजाब का दौरा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री निवास पर लगातार पंजाब के लोग मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने आ रहे हैं और पंजाब में बदलाव का संकेत दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *