हिमाचल की 1293 पंचायतों में आज वोटिंग:18.23 लाख वोटर चुनेंगे नए प्रतिनिध, सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान, 4 बजे काउंटिंग होगी

हिमाचल प्रदेश में पहले चरण में आज (मंगलवार को) 1293 पंचायतों में वोटिंग होगी। इन चुनावों में 18 लाख 23 हजार 030 वोटर अगले पांच साल के लिए नए जनप्रनिधि चुनेंगे। इनमें 9 लाख 23 हजार 215 पुरुष वोटर, 8 लाख 99 हजार 766 महिलाएं और 49 अन्य मतदाता है। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू होगी, जो कि दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगी। वोटिंग खत्म होते ही प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर के मतों की गणना पंचायत भवन में शुरू होगी और अधिकांश जगह शाम पांच बजे तक नतीजे आ जाएंगे। दुर्गम क्षेत्रों की पंचायतों में रिजल्ट आने में देरी हो सकती है। पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को की जाएगी। ऐसे में आज वोटिंग के बाद इनकी मतपेटियां स्ट्रॉन्ग रूम में रखी जाएंगी।

प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर के लिए अलग मत पेटी राज्य की 3754 पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर, बीडीसी और जिला परिषद के लिए लगभग 70 हजार 224 दावेदार मैदान में है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 17 हजार 643 और लाहौल स्पीति जिला में सबसे कम 434 दावेदार चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रत्येक वोटर 5 मत देगा पंचायत चुनाव में प्रत्येक वोटर पांच (प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर, बीडीसी और जिला परिषद) मत डालेगा। प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर के वोट पत्र एक ही बैलेट बॉक्स (मत पेटी) में डाले जाएंगे, जबकि बीडीसी व जिला परिषद और बीडीसी के अलग बैलेट बॉक्स होगा। वोट देने के लिए वोटर लिस्ट में नाम अनिवार्य है। 1293 पंचायतों में दोपहर 3 बजे थमेगा चुनाव प्रचार राज्य की 1293 पंचायतों में दूसरे की वोटिंग 28 मई को होने जा रही है। इसके लिए चुनाव प्रचार का शोर आज दोपहर बाद तीन बजे थम जाएगा। जिन पंचायतों में दूसरे चरण में वोटिंग होनी है, वहां अगले 48 घंटे ड्राइ-डे रहेगा। इस दौरान शराब ठेके, बीयर बार, शराब परोसने वाले होटल भी बंद करने रहेंगे। इन पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियां आज ही रवाना की जाएगी और कल शाम तक पोलिंग बूथ तैयार करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *