हिमाचल में राष्ट्रपति और राहुल के दौर को लेकर अलर्ट:ड्रोन, पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध; कांगड़ा, धर्मशाला और शाहपुर में आदेश लागू

कांगड़ा जिले में 30 अप्रैल को होने वाले राहुल गांधी और राष्ट्रपति के उच्च-स्तरीय दौरों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से हवाई गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने धारा 163 का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे के चलते कांगड़ा, धर्मशाला और शाहपुर उपमंडलों की प्रशासनिक सीमाओं के भीतर सभी प्रकार के एयरो स्पोर्ट्स, जिनमें पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ान और हॉट एयर बैलूनिंग शामिल हैं, पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन का मानना है कि इस दौरान मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों की भारी मौजूदगी के कारण कोई भी हवाई गतिविधि सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। इसको लेकर ही प्रशासन ने यह आदेश जारी किए हैं। 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे आएंगी राष्ट्रपति वहीं, राष्ट्रपति के पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के दौरे को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पालमपुर और बैजनाथ उपमंडलों में 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक आकाश को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। आदेशों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई हालांकि, जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हवाई निगरानी की छूट दी गई है, लेकिन इसके लिए उन्हें पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रशासन को पहले सूचना देनी होगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *