कुल्लू के आनी में एक्सीडेंट के बाद आज सिरमौर जिला के संगड़ाह में सड़क हादसा हो गया। इस दौरान एक महिला टीचर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। एक घायल को संगड़ाह में प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना के अनुसार- संगड़ाह की पियूलाणी-भलोना सड़क पर एक कार 200 फीट गहरी खाई में गिरी। इसमें तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का संगड़ाह अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में भलोना स्कूल में सेवारत्त महिला टीचर अमरा देवी, उनकी बेटी, एक अन्य युवती और एक युवक सहित मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला टीचर अमरा देवी का बेटा घायल हुआ है। अमरा देवी संगड़ाह उपमंडल की गत्ताधार पंचायत का रहने वाले थी। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं..