हिमाचल में ‘PIA’ लिखा संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप:चंबा की नगाली पंचायत की घटना, खुफिया एजेंसियां अलर्ट; पुलिस जांच में जुटी

चंबा जिले के भटियात उपमंडल की नगाली पंचायत के शुकडाह गांव में एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। इस हवाई जहाजनुमा गुब्बारे पर किस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) और उर्दू में कुछ लिखा हुआ पाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने खेतों में इस गुब्बारे को देखने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गुब्बारे की हर पहलू से जांच की जा रही है और इसे संदिग्ध मानते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि नगाली पंचायत में इस तरह का गुब्बारा पहले भी बरामद हो चुका है। यह दूसरी बार है जब ऐसी वस्तु मिली है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की अपील-संदिग्ध वस्तु को न छुएं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें। बहरहाल एक सप्ताह के भीतर दो बार संदिग्ध गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और तरह की चर्चाएं की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *