हिमाचल सचिवालय सेवा के 9 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग:विजय कुमार को डिप्टी सेक्रेटरी होम लगाया, इन 4 ऑफिसर को प्रमोशन के बाद तैनाती

हिमाचल सरकार ने एचपी सचिवालय सेवा (HPSS) के 9 अधिकारियों के तबादला और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। स्टेट इलेक्शन कमीशन की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है। कार्मिक विभाग द्वारा आदेशों के अनुसार- विजय कुमार को डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस विभाग से हटाकर गृह विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी लगाया गया है। मनमोहन चोपड़ा आयुष को गृह विभाग में अंडर सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वंदना को उद्योग विभाग से सामान्य प्रशासन (SA) विभाग में तैनाती दी गई है। रंजना शर्मा को शिक्षा विभाग से हटाकर युवा सेवाएं एवं खेल तथा डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस विभाग में अंडर सेक्रेटरी बनाया गया है। रमेश चंद को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से अंडर सेक्रेटरी इंडस्ट्री लगाया है। 4 अधिकारियों को प्रमोशन के बाद तैनाती वहीं तरुण सक्सेना, वंदना गुप्ता, वेद प्रकाश और गोविंद बल्लभ उपाध्याय को पदोन्नति दी गई है। तरुण सक्सेना को अंडर सेक्रेटरी फाइनेंस-IF, वंदना गुप्ता को अंडर सेक्रेटरी आयुष, वेद प्रकाश को अंडर सेक्रेटरी फाइनेंस एंड रेगुलेशन और गोविंद बल्लभ उपाध्याय को अंडर सेक्रेटरी पर्सनल लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *