हिसार के बाद दिग्विजय चौटाला पर कुरुक्षेत्र में FIR:यूनिवर्सिटी में JJP के प्रोग्राम में हुई थी तोड़फोड़; मंजूरी देने वाले प्रोफेसर हो चुके सस्पेंड

जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पर हिसार के बाद अब कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है। उन पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (केयू) की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने और हंगामा करने के आरोप हैं। मामले में जजपा के 8 अन्य पदाधिकारियों को भी नामजद किया गया है। मामला 7 अप्रैल को केयू के डॉ. आरके सदन में हुए जजपा के प्रोग्राम से जुड़ा है। आरोप है कि दिग्विजय चौटाला ने सोशल प्रोग्राम की आड़ में राजनीति की और यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया। केयू के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) आनंद कुमार की ओर से 17 अप्रैल को कयूके थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी। इस कार्रवाई से पहले केयू प्रशासन ने अपने हिंदी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रो. अजायब सिंह को भी सस्पेंड किया था। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… 7 अप्रैल को हुआ था प्रोग्राम CSO के मुताबिक, 2 अप्रैल को डॉ. आरके सदन में 7 अप्रैल को एक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनुरोध आया था। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने के बारे में बताना और राजनीति में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। यह कार्यक्रम केयू के असिस्टेंट प्रोफेसर अजायब सिंह के माध्यम से बुक किया गया था। एक सामाजिक कार्यक्रम होने के कारण इसे मंजूरी दी गई थी। बाहरी लोग घुसाए गए CSO ने आरोप लगाया कि प्रोग्राम के दिन सदन में 300 से 400 स्टूडेंट और बाहर के लोग शामिल हुए। प्रोग्राम में ड्रग्स से जुड़ा कोई सेशन नहीं हुआ, बल्कि राजनीतिक भाषण दिए गए, जो छात्रों में दुश्मनी और राइवलरी पैदा करने वाले थे। करीब 80 कुर्सियां तोड़ी गईं। साथ ही अन्य प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया। सुरक्षा स्टाफ और यूथ कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की ओर से इसकी रिपोर्ट केयू प्रशासन तक पहुंचाई गई। इन पर हुई FIR केयूके थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जजपा के युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैहरा, प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर विशाल मुकुमपुरा, नवीन सुहाग, इनसो प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक, राजेश पायलट, मंजू जाखड़, राजू कुल, माही, इशिका राणा समेत अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 324(4), 329(3) और 61 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनसो ने माना कुर्सियां टूटीं, बोले- फाइन भरेंगे घटना के अगले दिन यानी 8 अप्रैल को इनसो की ओर प्रेस कॉन्फेंस की गई थी। इसमें प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर विशाल मुकुमपुरा ने कुर्सियां टूटने की बात मानी थी। विशाल ने केयू प्रशासन को नुकसान की भरपाई करने की बात कही थी। प्रोग्राम में दिग्विजय चौटाला बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। ABVP ने लगाए थे आरोप इस प्रोग्राम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इनसो पर सदन में हंगामा, कुर्सियां तोड़ने और लड़कियों से छेड़खानी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। ABVP ने केयू प्रशासन से कार्रवाई करने की गुहार भी लगाई थी और अपना विरोध जताया था। —————————- दिग्विजय और दुष्यंत चौटाला की हिसार के ये खबरें भी पढ़ें :- दुष्यंत-CIA इंचार्ज विवाद में पुलिस ने CCTV जारी की:DSP बोले- पायलट रखने की मंजूरी नहीं, गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की दुष्यंत चौटाला बोले- DGP ने मेरा फोन नहीं उठाया:CIA इंचार्ज पर FIR नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाऊंगा; GJU केस में सभी जजपा नेताओं को जमानत दुष्यंत चौटाला पुलिसकर्मी को पकड़ने दौड़े,VIDEO:बोले- वैपन ताना, कुचलने की कोशिश की; हिसार GJU विवाद में गिरफ्तारी देने जा रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *