हिसार में SDO को डंडा मारने दौड़ा दुकानदार:अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध; पुलिस पकड़कर थाने ले गई

हिसार के सेक्टर-14 में अतिक्रमण हटाने गई एचएसवीपी की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय टीम जब सेक्टर-14 मार्केट में कब्जे हटा रही थी तो उसी दौरान एक दुकानदार डंडा लेकर आया और SDO रामप्रसाद की तरफ मारने दौड़ा। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने एसडीओ को मां-बहन की गालियां भी निकाली। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को एसडीओ ने पुलिस को आदेश दिया कि दुकानदार को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया जाए। पुलिस दुकानदार को पकड़कर थाने ली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दुकानदार अचानक हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज था। दुकानदार का कहना था कि कम से कम एक घंटे का समय देना चाहिए ताकि दुकानदार अपना सामान हटा सके। वहीं, नाराज एसडीओ ने पुलिस को दुकानदार पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। सेक्टर-14 में अतिक्रमण पर कार्रवाई की तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *