₹590 करोड़ के फ्रॉड में मैनेजर की पत्नी भी शामिल:कई ज्वेलर्स के खातों में ट्रांसफर हुआ सरकारी पैसा; 300 करोड़ रुपए कइयों में बंटे

हरियाणा में ₹590 करोड़ फ्रॉड केस में अब मास्टरमाइंड रिभव ऋषि की पत्नी दिव्या अरोड़ा का नाम भी जुड़ गया है। सरकारी विभागों का पैसा जिस फर्जी स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट कंपनी के खाते में गया, उससे आगे कुछ पैसा दिव्या के खाते में भी ट्रांसफर हुआ। जिसके चलते अब उसे भी तथ्यों के आधार पर आरोपी बनाने की तैयारी चल रही है। मैसर्स स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट के खाते में करीब 300 करोड़ रुपए ट्रांसफर होने की बात सामने आई है। आगे यह रकम सावन ज्वैलर्स, आरोपी रिभव ऋषि, मानिक ज्वैलर्स, दिव्या अरोड़ा (रिभव ऋषि की पत्नी), आरोपी अभिषेक सिंघल, आरोपी स्वाति सिंघला, कुछ सरकारी खातों और अन्य निजी व्यक्तियों को हस्तांतरित की गई। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने इस मामले में अभी 4 गिरफ्तारियां की हैं। जिसमें IDBC फर्स्ट बैंक का ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषि, रिलेशनशिप मैनेजर अभय, अभय की पत्नी स्वाति सिंगला व साला अभिषेक सिंगला शामिल हैं। रिभव को मास्टर माइंड बताया जा रहा है। छह माह उसने बैंक की नौकरी छोड़ दी थी। चारों आरोपी 7 दिन के रिमांड पर हैं। 4 पॉइंट में समझिए अब तक की जांच … फ्रॉड में किसकी क्या भूमिका… ————— यह भी पढ़ेंः हरियाणा में ₹590 करोड़ फ्रॉड के 4 किरदार:IDFC बैंक मैनेजर मास्टरमाइंड, रिलेशनशिप मैनेजर की पत्नी व साले के नाम फर्जी कंपनी; 300 करोड़ ट्रांसफर
हरियाणा के सरकारी विभागों का 590 करोड़ रुपए प्राइवेट बैंक में जमा कराने के मामले की परतें खुलने लगी हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मामले में अभी 4 गिरफ्तारियां की हैं। इनमें से एक आरोपी स्वाती सिंगला की कंपनी के उकाउंट में 300 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *