पठानकोट में गिरफ्तार जासूस ने 40 हजार रुपए के लिए भारतीय सेना व पैरामिलिट्री फोर्सेज की गतिविधियों की लाइव फीड पाकिस्तान तक पहुंचाई। उसने इसी साल जनवरी महीने में 3 साथियों के साथ मिलकर पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर हाई-डेफिनेशन 360 डिग्री कैमरा लगाया था। इसे हाईवे से सेना के काफिले गुजरते हैं पठानकोट एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू ने किसी दुकान पर इस कैमरे को लगवाया था। जिसका एक्सेस बलजीत और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हैंडलर के पास था। प्राइवेट इंटरनेट असेस के जरिए फीड पाकिस्तानी हैंडलरों तक भेजता था। पूछताछ में सामने आया है कि उसे दुबई में बैठे शख्स की ओर से निर्देश दिए जा रहे थे। बुधवार रात (20 मई) को पुलिस ने उसे पकड़ा था। इसके बाद उसे 5 दिन की रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ शुरू की जा रही है। पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे (NH-44) भारतीय सेना, वायु सेना और सीमा सुरक्षा बलों के लिए सबसे अहम रणनीतिक मार्गों में से एक माना जाता है। यह हाईवे पंजाब को जम्मू-कश्मीर से जोड़ता है और कश्मीर घाटी व सीमावर्ती इलाकों तक सेना की आवाजाही, हथियार, गोला-बारूद और जरूरी सैन्य रसद पहुंचाने की मुख्य लाइफलाइन है। अब पढ़िए कौन है जासूस और कैसे पुलिस ने पकड़ा ये आरोपी भी साजिश में शामिल
इस मामले में बलजीत के साथ नामजद किए गए आरोपियों में विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्का निवासी नया पिंड, सुजानपुर, बलविंदर सिंह उर्फ विक्की और तरनप्रीत सिंह उर्फ तन्नू शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 111, 113(3), 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 की धारा 3 के तहत सुजानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। सेना भी आरोपी से करेगी पूछताछ
पंजाब पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गईं हैं। सभी एजेसिंयों के साथ-साथ फौज का खूफिया विंग भी गिरफ्तार किए गए जासूस से पूछताछ करेगा। ताकि, आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को ट्रेस किया जा सके। पुलिस अब इस बात की कड़ाई से तफ्तीश कर रही है कि इस नेटवर्क के तार सीमा पार और किन-किन लोगों से जुड़े हुए थे। इन्हें इस काम के लिए कहां से फंडिंग हो रही थी। इलाके के मजिस्ट्रेट और उच्च अधिकारियों को इस संबंध में स्पेशल रिपोर्ट भेज दी गई है। इसलिए अहम है पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे ———- ये खबर भी पढ़ें… पंजाब से आर्मी के 25 हजार लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजे, ₹35 हजार के लिए जासूसी कैमरा लगवाया, कंट्रोल ISI को दिया पंजाब पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर पाकिस्तान समर्थित जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस और कपूरथला पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट किया। जासूसी के लिए लगाए कैमरे और सिम बरामद की। ये कैमरे कपूरथला आर्मी केंटोनमेंट एरिया में लगे थे। (पढ़ें पूरी खबर)