यूपी की बड़ी खबरें:ललितपुर में व्यापारी की घर बुलाकर हत्या, चाकू से 7-8 वार किए

ललितपुर में व्यापारी ने साथी व्यापारी को घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पहले दोनों ने साथ बैठकर बातचीत की। इस बीच व्यापारी ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट-सीने पर 7-8 वार किए। जब वह घायल हो गया, तो उसे अपने घर से बाहर फेंक दिया। व्यापारी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी और उसका भाई वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना देकर व्यापारी को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यापारी के भाई ने बताया कि आरोपी ने सुबह खुद ही फोन करके उन्हें अपने घर बुलाया था। मामला सुबह साढ़े 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के नझाई बाजार का है। (पढ़ें पूरी खबर) अयोध्या गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान बरी, प्रदेश सरकार अब हाईकोर्ट जाएगी अयोध्या के चर्चित भदरसा गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान लोअर कोर्ट ने बरी कर दिया। उनके नौकर राजू खान को 20 साल की सजा सुनाई है। ये फैसला अयोध्या की पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया है। कोर्ट ने पूरे मामले में डीएनए टेस्ट को आधार बनाया। अब सपा नेता मोईद खान को बरी किए जाने के खिलाफ यूपी सरकार हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। सरकार की ओर से वकील विनोद उपाध्याय ने बताया- पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अपील दायर करेंगे। उधर, पीड़ित युवती की मां ने भी दैनिक भास्कर से कहा- मोईद खान ने गलत काम किया, ये सब जानते हैं। न जाने कैसे कोर्ट उसे छोड़ रही है। हम लोग पढ़े-लिखे नहीं हैं, हमारी तरफ से पैरवी ही नहीं हो पाई। पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की, वरना मोईद को छोड़ा नहीं जाता। ये सही नहीं हुआ है। राजू को 20 साल की सजा नहीं, फांसी होनी चाहिए। मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी है, उसका घर भी टूटना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर… 20 करोड़ का GST स्कैम और ‘हवाला’ नेटवर्क का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड को गाजियाबाद से दबोचा यूपी के बरेली में फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले एक बड़े जीएसटी (GST) रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच की एसआईटी (SIT) ने जाल बिछाकर मेरठ के रहने वाले मास्टरमाइंड योगेश शर्मा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल के जरिए अब तक करीब 20 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) डकार चुका है। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देशन में गठित क्राइम ब्रांच की टीम ने बैंक ट्रांजेक्शन और साइबर एनालिसिस के आधार पर योगेश शर्मा को ट्रेस किया। पुलिस ने उसे गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित के.डी.पी. सवाना अपार्टमेंट के गेट से गिरफ्तार किया। योगेश मेरठ के परतापुर इलाके का रहने वाला है और पिछले कई सालों से इस संगठित अपराध को अंजाम दे रहा था। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में महिला की न्यूड लाश मिली; सिर कूंचा, बॉडी पर चोट के निशान गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में शुक्रवार तड़के एक महिला की न्यूड लाश मिली है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके से सबूत जुटाए। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर लाश यहां फेंक दी है। पहचान छिपाने के लिए सिर कूंच दिया गया है। पीपीगंज के बेयर घट्‌टा पुल के नीचे सुबह टहलने निकले लोगों ने महिला की लाश देखी। महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। सिर ईंट से कूंचा गया था। इसके अलावा शरीर पर कई और जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। SP उत्तरी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने कहा- लाश कब्जे में ले ली गई है। पहचान कराई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… शामली में 20 करोड़ की ठगी करने वाले दो ‘नटवर लाल’ गिरफ्तार, 7 से अधिक प्रदेशों में फैला था नेटवर्क शामली जनपद की बाबरी थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर देशभर में ठगी करने वाले बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके जरिए 20 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक ठग गिरोह ‘नित्याचौधरी ट्रेडिंग कंपनी’ के नाम से बैंक खाता संचालित कर रहा था। इस खाते का प्रोपराइटर नितिन कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी बनती खेड़ा बताया गया है। गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल पर इस खाते से जुड़ी 31 शिकायतें दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पूरी खबर पढ़ें मैनपुरी में बैंक की किस्त न चुकाने पर युवक ने दी जान, परिजनों ने किया सड़क जाम, तोड़फोड़ मैनपुरी में यूको बैंक की किस्तें जमा न कर पाने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों के लगातार दबाव और कथित धमकियों से युवक अक्सर मानसिक तनाव में रहता था और इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों ने शव को शहर की राधा रमन रोड पर रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम को समाप्त कराया। अब परिजनों की तहरीर पर पुलिस बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। पूरी खबर पढ़ें अयोध्या एयरपोर्ट पर डॉ. महेश शर्मा का भव्य स्वागत, बोले– रामनगरी का विकास पूरे देश के लिए गौरव का विषय
गौतमबुद्ध नगर के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अभिषेक शर्मा अयोध्या पहुंचे। राम नगरी आगमन पर उनका भव्य और पारंपरिक स्वागत किया गया। उनके साथ गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा भी साथ रहे। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। एयरपोर्ट से सीधे डॉ. महेश शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया गया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समय बिताया और प्रभु श्रीराम से देश व समाज के कल्याण की कामना की। पढ़ें पूरी खबर… आगरा के राज चौहान हत्याकांड के तीन और आरोपी अरेस्ट, दो जगह मुठभेड़ आगरा के राज चौहान हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। मुख्य आरोपी अरबाज के एनकाउंटर के बाद गुरुवार रात पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ों में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पहली मुठभेड़ थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में हुई, जहां चेकिंग के दौरान एत्मादपुर मदरा अंडरपास के पास पुलिस को देखकर विष्णु पंडित उर्फ भुल्ला भागने लगा। पुलिस रोकने पर उसने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। मौके से उसके साथी शिवांश शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि घायल भुल्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी मुठभेड़ एत्मादपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राज हत्याकांड के आरोपी आकाश प्रजापति को घेराबंदी कर पकड़ा। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, खोखा, जिंदा और मिस कारतूस के साथ एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। आकाश प्रजापति पर भी 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश और तेज कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… मुजफ्फरनगर में डकैत को पुलिस ने मारी गोली, मुठभेड़ में दूसरा साथी भी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ के बाद एक डकैत को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारी। इस दौरान उसका दूसरा साथी भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों पर दोनों पर लूट-डकैती के 20 से ज्यादा केस दर्ज है। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, दो तमंचे व कई कारतूस बरामद किया है। घायल शहनवाज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे अभियुक्त नौमान पुत्र सरफराज को पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों पर 20 से ज्यादा मुकदमें दर्ज है। पूरी खबर पढ़ें मेरठ में पुलिस ने मुठभेड़ में लुटेरे को मारी गोली, एक और बदमाश भी गिरफ्तार मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात में घुसकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश सहित दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर किठौर पुलिस टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *