सहरसा-ढाई साल की बच्ची से रेप, हालत नाजुक:प्राइवेट पार्ट डैमेज; मासूम को तौलिए से ढककर उठा ले गया, बांसबाड़ी मे बेहोश मिली

सहरसा में ढाई साल की बच्ची से रेप का मामला सामना आया है। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे भागलपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार, बच्ची का प्राइवेट डैमेज है, गंभीर चोट के निशान हैं। काफी ब्लिडिंग भी हुई है। परिजनों के अनुसार, बच्ची घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 26 साल क युवक उसे तौलिए से ढककर उठा ले गया था। बाद में बेहोशी की हालत में बांसबाड़ी में पड़ी मिली। बच्ची के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की जुबानी जानिए पूरी वारदात की कहानी दरवाजे से उठाकर ले गया, बांसबाड़ी के पास मिली बच्ची के पिता ने बताया कि वह पंजाब में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी चार बेटियां है। सबसे छोटी बेटी ढाई साल की है। पिता के मुताबिक, “दोपहर करीब 12 बजे वह घर में सोए हुए थे। छोटी बच्ची घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। इसी दौरान गांव के दूसरे टोले का रहने वाला राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचा और बच्ची को गोद में उठाकर गमछे से ढककर ले गया ताकि किसी को शक न हो।” परिवार को घटना की जानकारी तब मिली जब गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि बच्ची घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांसबाड़ी के पास घायल अवस्था में पड़ी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी बोला- मैं निर्दोष हूं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है और पेशे से पेंटर का काम करता है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट सहरसा सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया, “बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें पाई गईं और काफी खून बहने से उसकी हालत नाजुक है। मंगलवार देर रात प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज भागलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।” पुलिस बोली- आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा वहीं, सहरसा के साइबर DSP अजीत कुमार ने बताया, “मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि सदर अस्पताल में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। गंभीर हालत में वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहां ढाई साल की बच्ची इलाजरत मिली, जिसके निजी अंग में चोट के निशान पाए गए।” घटनास्थल पर FSL टीम को भेजा गया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। एक आरोपी को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *