नारनौल में एक्सीडेंट में चंडीगढ़ के व्यक्ति की मौत:ट्राले से टकराई कार, राजस्थान की ओर जा रहा, गाड़ी नंबर से हुई पहचान

हरियाणा के नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 148बी पर शनिवार दोपहर एक ट्राला व कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में चंडीगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में शव रखवा दिया। चंडीगढ़ के निजामपुर निवासी मनविंद्र सिंह चहल अपनी कार में सवार होकर किसी कार्य से राजस्थान की ओर जा रहे थे। गांव नांगल नूनिया के पास उसकी कार की एक ट्राला से टक्कर हो गई। मनविंद्र कार में अकेले बैठे हुए थे। मौके पर तोड़ा दम हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसको कार से निकाला। जिसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक शिनाख्त का प्रयास किया। कार के नंबर से हुई पहचान वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की। जिसके बाद परिजनों को इस बारे में सूचना दी गई। शाम तक परिजन नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *