नारनौल में एक्सीडेंट में किसान की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो बेटियों का पिता था

महेंद्रगढ़ के नारनौल में अटेली-कनीना रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक किसान था, वह एक बेटे और दो बेटियों का पिता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। गांव गढ़ी रुथल निवासी करीब 56 वर्षीय जितेंद्र कुमार बीती शाम को करीब सात बजे बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इस दौरान राता गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास एक कार के ड्राइवर ने उसको टक्कर मार दी। जीएच अटेली दाखिल कराया इस घटना में जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए पेट्रोल पंप के कर्मियों ने जीएच अटेली भर्ती करा दिया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान हुई मौत जीएच अटेली पहुंचे परिजन उसको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार के ड्राइवर पर मामला दर्ज कर लिया। तीन बच्चों का था पिता मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था तथा उसके दो लड़कियां व एक लड़का है। दोनों लड़कियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा आईटीआई में पढ़ता है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *