पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर पुलिस ने मुख्य शूटर को कोर्ट में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा

बिलासपुर पुलिस ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमला मामले के मुख्य शूटर अमन कुमार उर्फ काकू को हरियाणा के रोहतक से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से फरार चल रहे अमन को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिला पुलिस पिछले एक साल से अमन की तलाश पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में कर रही थी। यहां पर उसके ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं आरोपी अमन कुमार (20) पुत्र अशोक कुमार, निवासी रटोली, रोहतक का रहने वाला है। अमन कुमार पर हरियाणा में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे इसी साल 20 जनवरी को हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। बिलासपुर पुलिस ने अब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे अपने मामले में शामिल करने के लिए हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *