बरनाला में 12 साल के लड़के की हत्या:खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, कुकर्म की भी आशंका, एक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट का केस

रनाला जिले के नाईवाला रोड पर एक खेत में 12 वर्षीय नाबालिग लड़के का नग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा एमएच अस्पताल रेफर कर दिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मौके की हालात को देखते हुए बच्चे के साथ गलत काम करने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक लड़के के पिता और स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना बरनाला शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। उधर, पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे के साथ गलत काम करने की आशंका डीएसपी बरनाला सतबीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 12 साल के बच्चे का शव एक खेत में नग्न अवस्था में मिला था। शुरुआती जांच में बच्चे के साथ यौन संबंध बनाए जाने की आशंका है, हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। मृतक के पिता के बयानों के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *