कनाडा में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या:ऑफिस में घुसकर फायरिंग की, मौके पर ही दम तोड़ा; गैंगस्टर गोदारा ने जिम्मेदारी ली

कनाडा में ऑफिस में काम कर रहे पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर सरे के 76 एवेन्यू बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में घुसे और लॉबी से निकल रहे युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के कारण आसपास बैठे लोग घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। सरे पुलिस (SPS) जब तक मौके पर पहुंचती, युवक खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। पुलिस और मेडिकल टीम ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर बड़ी आसानी से फरार होने में कामयाब रहे। सरे पुलिस हत्या का कारण टारगेट किलिंग मान रही है। सरे पुलिस ने मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। उधर, गैंगस्टर रोहित गोदारा व पवन शौकीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली। रोहित गोदारा ने अपने पोस्ट में मृतक का नाम सैम कनाडा लिखा है। उसने कहा कि सैम हमारे विरोधियों का मुख्य हैंडलर है और हमारे खिलाफ साजिशें रच रहा था। गैंगस्टर रोहित गोदारा की जिम्मेदारी वाली पोस्ट के बाद उस सोशल मीडिया अकाउंट को तुरंत सस्पेंड कर दिया। इस पूरी वारदात में सट्टेबाजी, क्रिकेट मैच फिक्सिंग और खालिस्तानी कनेक्शन के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं। रोहित गोदारा की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सरे पुलिस व जांच एजेंसियों ने इस एंगल पर भी जांच करनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या की जांच हर एंगल से की जा रही है। रोहित गोदारा ने हत्या की ये वजह बताई, जानिए… रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा “राम-राम सभी भाइयों को, आज जो कनाडा के सरे (Surrey) में सैम (सैम कनाडा) की हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (और पवन शौकीन लेते हैं। यह व्यक्ति हमारे विरोधियों का मुख्य हैंडलर था और उनके साथ मिलकर हमारे खिलाफ साजिशें रच रहा था। यह कनाडा में बैठकर क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का काला साम्राज्य चला रहा था और उस सट्टेबाजी के पैसे से हमारे दुश्मनों की आर्थिक मदद कर रहा था। हम पहले भी कह चुके हैं कि जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा या उन्हें किसी भी तरह की मदद पहुँचाएगा, उसका अंजाम यही होगा। चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में बैठा हो, हमारी पहुंच से दूर नहीं है। जो हमारे भाइयों के खिलाफ जाएगा, उसे उसकी सजा जरूर मिलेगी। अभी तो यह शुरुआत है, लिस्ट बहुत लंबी है। हमारे दुश्मनों को पालने वालों का अगला नंबर भी जल्द आएगा। अपनी बारी का इंतजार करो। जय बलकारी।” हत्या को लेकर सरे पुलिस ने कही ये 4 अहम बातें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *