लखनऊ के काकोरी में गुरुवार सुबह एक महिला की खून से सनी लाश मिली। लाश के हाथ बंधे हुए हैं। सिर पर चोट के निशान हैं। लाश पर एक कपड़ा डाला हुआ है जिस पर खून ही खून है। गांववालों ने डेडबॉडी को पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है। डेडबॉडी मदारपुर-पुरैना मार्ग पर मदारपुर गांव के बाहर सड़क किनारे खुले मैदान में पड़ी थी। सुबह जब लोग उधर से निकले तो नजर पड़ी। इसकी सूचना फैलते ही पूरा गांव घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र 30-32 साल थी। उसने नाइट वियर पहन रखे थे। पढ़ें पूरी खबर… इटावा में आबकारी सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार, हर महीने मांगता था रुपए इटावा में एंटी करप्शन टीम ने आबकारी विभाग में तैनात हेड कॉन्स्टेबल तहसीलदार सिंह को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह एक शराब दुकान के लाइसेंसधारक से हर महीने घूस मांगता था। रकम न देने पर लाइसेंस रद्द कराने और छापेमारी कराने की धमकी देता था। शराब दुकान के लाइसेंसधारक उदय प्रताप सिंह ने इसकी शिकायत कानपुर की एंटी करप्शन टीम से की थी। इसके बाद टीम सादी वर्दी में बुधवार को जिला आबकारी कार्यालय पहुंची। लाइसेंसधारक को केमिकल लगे नोट देकर आरोपी के पास भेजा । जैसे ही तहसीलदार सिंह ने रुपए लिए, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जिला आबकारी अधिकारी विजय पाल वर्मा ने बताया- तहसीलदार सिंह 2018 से जिले में तैनात था और वर्तमान में जसवंतनगर सर्किल में कार्यरत था। पढ़ें पूरी खबर… सपा नेता को थैलियम जहर देकर मारने का प्रयास, पत्नी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई FIR वाराणसी के सपा नेता और समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संदीप सिंह स्वर्णकार को जहर देकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी खुशबू सिंह ने काशी में कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति को दुर्लभ थैलियम जहर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, साल 2025 में एक रिश्तेदार की तबीयत खराब होने पर संदीप सिंह दो बार गुड़गांव के मेदांता अस्पताल गए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जहर की पुष्टि की। खुशबू सिंह ने बताया कि मेदांता में इलाज के दौरान संदीप की हालत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल और फिर एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया। थैलियम जहर धीरे-धीरे असर करता है। पढ़ें पूरी खबर… बॉयफ्रेंड संग मिलकर गैंगस्टर पति का मर्डर, कानपुर में 3 बच्चों की मां ने शराब पिलाकर गला घोंटा कानपुर में गैंगस्टर आशीष कुमा शर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। वह हमीरपुर सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी था। उसकी हत्या के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद ली। हत्या के बाद रात में ही पत्नी अपने प्रेमी के साथ हमीरपुर रवाना हो गई। अपनी पहचान छिपाने के लिए पत्नी ने नौबस्ता हाईवे से पहले रास्ते में ही झाड़ियों में छिपकर अपने कपड़े बदले। इसके बाद घर पहुंच गई। पुलिस ने चकेरी से लेकर हमीरपुर तक 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को नौबस्ता चौराहे के पास रामादेवी रोड पर गिरफ्तार कर लिया। उसका प्रेमी फरार है। पूरी खबर पढ़ें पांच सीनियर IAS अफसरों के तबादले; वेटिंग में चल रहीं गुंजन द्विवेदी और राकेश सिंह को चार्ज मिला यूपी सरकार ने बुधवार शाम 5 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। प्रतीक्षारत चल रहीं आईएएस अधिकारी गुंजन द्विवेदी को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का मिशन निदेशक बनाया गया है। वहीं राकेश सिंह को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ में अपर निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के सचिव अशोक कुमार को विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में तैनात किया गया है।
विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलसचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है।
विशेष सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में तैनात अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ का कुलसचिव भी बनाया गया है। किसे कहां भेजा गया, देखें पूरी सूची