CBSE 10वीं रिजल्ट, मुदित-वैभव और इश्लीन पंजाब टॉपर:500/500 नंबर, कहा- समझकर पढ़ा, रट्‌टा नहीं लगाया; लुधियाना रीजन में 95.70% स्टूडेंट्स पास

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लुधियाना रीजन के करीब 1.20 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा सेशन-1 में हिस्सा लिया। इसमें से 95.70 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है। ऑवरऑल रिजल्ट में लुधियाना रीजन को 9वां स्थान मिला है। वहीं, अमृतसर के छात्र मुदित जैन को पूरे 100 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने रट्‌टा मारकर पढ़ाई नहीं की। जितना पढ़ा, उतना मन लगाकर पढ़ा। इसी प्रकार फाजिल्का के वैभव अरोड़ा और जालंधर की इश्लीन कौर डोगरा ने भी 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशयल वेबसाइट के अलावा उमंग एप पर भी देख सकते हैं। CBSE ने 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। साथ ही स्कूल प्रिंसिपल्स को सख्त हिदायतें दी हैं कि वे स्कूल टॉपर्स भी घोषित न करें। हालांकि, लुधियाना के स्कूल प्रिंसिपल्स ने अच्छे अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को स्कूलों में बुलाना शुरू कर दिया। इन छात्रों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया… रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक इन वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध है बोर्ड का रिजल्ट results.cbse.nic.in cbse.gov.in results.nic.in results.digilocker.gov.in umang.gov.in CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी:पंचकूला जोन को देश में 14वां स्थान, हरियाणा-हिमाचल स्टेट के 92.24% स्टूडेंट्स पास; मेरिट जारी नहीं होगी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *